जैन मंदिर चोरी मामले का बड़ा खुलासा, 23 दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर के मंदिर में हुई 23 लाख की बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना के 23 दिन बाद पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|
दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े सात किलो चांदी की भगवान की मूर्ति, सिंहासन और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो स्थानीय बदमाश हैं और एक अंतरराज्यीय शातिर चोर शामिल है। मुख्य आरोपी 'वि विशाल' पर पहले से ही 50 से 100 के बीच आपराधिक मामले दर्ज होने की संभावना है।
बता दें कि यह चोरी 4 अप्रैल की रात को हुई थी। आस्था के इस बड़े केंद्र में हुई चोरी के बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार इस मामले की मॉनिटरिंग की जा रही थी अंततः साइबर सेल और स्थानीय पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद इन आरोपियों को दबोच लिया गया।
पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की कुल रिकवरी की है। इस सफलता से जैन समाज और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। दतिया पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
*रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा*