मेंहदावल समेत संत कबीर नगर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत
आज मेंहदावल समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए, तेज अंधेरा और तूफानी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
गोरखपुर में भी तेज आंधी के बाद जोरदार वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन अचानक बदले इस मौसम ने राहत पहुंचाई। वहीं, तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर हल्की परेशानी भी देखने को मिली, हालांकि बारिश ने किसानों और आम जनजीवन के लिए राहत का काम किया।