logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोतवाली पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की कार्यवाही। 125 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।


रिपोर्ट- सुनील कुमार पुरैना

भटगांव- पुलिस अधीक्षक श्री अंजानेय वार्ष्णेय,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है।अप0क्रं0 192/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 28.04.2026 को मुखबिर सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही में एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मोहन लाल जोल्हे पिता लाखन लाल जोल्हे उम्र 27 वर्ष सा0 गुड़ेली थाना सारंगढ़ का निवासी होना बताया पूछताछ करने पर अपने बोरी के अंदर 50-50 लीटर जुमला 100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं टीव्हीएस कंपनी का जुपीटर स्कूटी के डिक्की अंदर 05 प्लास्टिक पन्नी 05-05 लीटर क्षमता वाली में भरा कुल 25 लीटर कुल जुमला 125 लीटर जुमला रकम 25000 रूपये तथा एक सफेद रंग के टीव्हीएस कम्पनी का जुपीटर सोल्ड कुल जुमला 50,000 रूपये पेश करने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-307 अर्जुन सिंह पटेल, आरक्षक- पुरूषोत्तम राठौर, मिनकेतन पटेल, नव आरक्षक रमेश जायसवाल, मनीष कुमार पटेल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

11
314 views

Comment