logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएससीए टाइगर्स का दमदार प्रदर्शन, 232 रन की विशाल जीत के साथ अगले चरण में बनाई जगह



जयपुर। बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंडर-12 पिंक सिटी कप के लीग मुकाबले में डीएससीए टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शास्त्री क्रिकेट अकादमी को 232 रनों के विशाल अंतर से हराकर अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के साथ टीम के टूर्नामेंट में 8 अंक हो गए हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएससीए टाइगर्स ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सलामी बल्लेबाज हैप्पी भार्गव और भूमिका मंडावरिया की अहम भूमिका रही।
हैप्पी भार्गव ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि भूमिका मंडावरिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा लोकेश सिहाग ने 20 रन, आर्य रणवा ने 13 रन, अंश ओझा ने 32 रन, कौशलेंद्र ने नाबाद 44 रन तथा राजवीर ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों के रूप में टीम को 42 रन मिले।
भूमिका मंडावरिया ने इस मुकाबले में अपने क्रिकेट करियर के 3000 रन पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की।
277 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी शास्त्री क्रिकेट अकादमी की टीम डीएससीए टाइगर्स की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 45 रन पर ढेर हो गई।
गेंदबाजी में रोहित गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। वहीं दीपक ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
डीएससीए टाइगर्स की इस शानदार जीत में हैप्पी भार्गव, भूमिका मंडावरिया, कौशलेंद्र, राजवीर, दीपक और रोहित गुर्जर का प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ।

20
865 views

Comment