सांसद सीपी जोशी पुनः बने संसद की याचिका समिति के सभापति
चित्तौडगढ़, 29 अप्रैल। चित्तौड़गढ़ सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का पुनः सभापति मनोनीत किया है।
सांसद जोशी को संसद की 15 सदस्यीय लोकसभा की याचिका समिति का सभापति व अन्य 14 सांसदों को सदस्य बनाया गया है। जिनमें सदस्य सांसद एंटो एंटनी, सुखदेव भगत, राजू बिष्टा, गुरमीत सिंह, बस्तीपति नागराजू, मीतेश पटेल बाकाभाई, डॉ. राजकुमार सांगवान, कमलजीत शेहरावत, देवेश शाक्य, मंजू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा व राजमोहन उन्निथन, मनोज तिवारी है।
सांसद जोशी वर्तमान में संसद की याचिका समिति के सभापति के साथ साथ सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य हैं। पूर्व में बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल की संयुक्त समिति के सभापति भी रह चुके हैं।
सांसद जोशी ने याचिका समिति के पुनः सभापति मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया।
गौरतलब हैं की लोकसभा की याचिका समिति एक महत्वपूर्ण समिति है।