logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Katihar# पुलिस केंद्र कटिहार में प्रशिक्षण एवं लाइन डे का निरीक्षण

दिनांक 28.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा पुलिस केंद्र, कटिहार में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों, अनुशासन, परेड अभ्यास तथा शारीरिक दक्षता का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, लाइन डे के अवसर पर पुलिस केंद्र, कटिहार का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु भी उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

7
159 views

Comment