logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिपुर कला स्थित ए एन डी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित दिव्य एवं भव्य श्री सीताराम महायाज्ञ सत्र की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर एक विराट समागम का आयोजन

हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -
हरिपुर कला स्थित ए एन डी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित दिव्य एवं भव्य श्री सीताराम महायज्ञ सत्र की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर आज एक विराट संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र भर से संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। संतों ने अपने आशीर्वचन में श्रीराम और माता सीता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा समाज में धर्म, प्रेम और सद्भावना बनाए रखने पर जोर दिया। भजन-कीर्तन और प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
समागम के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं पूर्णाहुति के साथ हुआ।

9
53 views

Comment