logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आँचल के नेतृत्व में रेतवा में निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का हुआ उद्घाटन

समाज की उन्नति के लिए सर्वाधिक जोर बुनियादी शिक्षा पर दिया जाना चाहिए : श्यामलाल

सुलतानपुर। बीते मंगलवार को देर सायं विकास खण्ड पी.पी. कमैचा के साढ़ापुर (रेतवा) में निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन किया गया, जिसका संचालक आँचल निषाद व संरक्षण विवेक निषाद "विक्की" के द्वारा किया जाएगा।
उक्त अवसर पर मोस्ट निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरुजी" ने कहा कि जिस जाति व क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार जितना कम है वह जाति व क्षेत्र सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक दृष्टि से उतना ज्यादा पिछड़ा है, समाज को शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक समानता और आर्थिक संपन्नता व शोषण से मुक्ति मिल सकती है।
मोस्ट निदेशक ने समाजसेवियों से अपील की कि गाँव और समाज का वास्तव में स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो आपसी मतभेद भुलाकर गाँव-गाँव, पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए हर सम्भव सहयोग करना होगा।
मोस्ट प्रदेश प्रमुख ज़ीशान अहमद ने कहा कि जिस दिन मोस्ट समाज समझ जायेगा कि शिक्षा से ही सामाजिक स्तर में सुधार हो सकता है उसी दिन से सामाजिक कार्यों का मूल्यांकन शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यों और प्रयासों से किया जाएगा।
मोस्ट प्रदेश कमेटी सदस्य बाबू रज्जन प्रसाद बौद्ध ने कहा कि मोस्ट कल्याण संस्थान समाज के पिछड़ेपन को समाप्त करने के लिए गाँव-गाँव बच्चों के पठन-पाठन का माहौल बनाना चाहता है।
इस मौके पर प्रधान दिनेश कुमार निषाद, अनिल कुमार निषाद, मनीष, अमित, कपिल निषाद, करीना निषाद, गरिमा, आदर्श निषाद, अवनीश निषाद, राय साहब निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

10
71 views

Comment