सेपियंस स्कूल, विकासनगर के खिलाड़ियों का जिला कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेपियंस स्कूल, विकासनगर के विद्यार्थियों ने *उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन* द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 25 एवं 26अप्रैल 2026 को मल्टीपरपस हॉल, देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के 14 प्रतिभागियों में से 11 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय को कुल 11 पदक प्राप्त हुए, जिनमें 3 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक विजेताओं में लक्की रावत, ख़ुशी थापा, अदित्य क्षेत्री शामिल रहे।
रजत पदक विजेताओं में अवनी जोशी, नैतिक कुमार, अरहम अली, अरीब अली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कांस्य पदक विजेताओं में अर्णव कक्कड, परिधि चौहान,अक्षत चौधरी,आरुष शामिल रहे।
इन पदक विजेताओं में से लक्की रावत ,ख़ुशी थापा एवं अदित्य क्षेत्री का चयन स्टेट जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
यह सफलता विद्यालय के प्रशिक्षक बी.एस. राय सर के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।
विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।