भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह 8:30 बजे माँ विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल पहुंचे। कुल पुरोहित आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेद
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह 8:30 बजे माँ विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल पहुंचे। कुल पुरोहित आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली तीर्थ यात्रा थी। उन्होंने माँ के चरणों में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, विकास, सनातन धर्म की रक्षा और भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत में कहा - "माँ के दर्शन से ऊर्जा मिलती है। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान है। जनता से अपील है, लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। भाजपा बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।"
नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने होटल रत्नाकर में माँ की चुनरी व रक्षा सूत्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा, "माँ विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति की रक्षा और संगठन को अजेय बनाएंगे।"