इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी सोनम को जमानत — पिता का रिएक्शन आया सामने
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी सोनम को जमानत — पिता का रिएक्शन आया सामने
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को करीब 10 महीने बाद कोर्ट से जमानत मिल गई है। शिलॉंग कोर्ट ने मंगलवार (28 अप्रैल) को यह फैसला सुनाया, जिसके बाद केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
जमानत मिलने के बाद जहां एक ओर मृतक राजा रघुवंशी का परिवार इस फैसले का विरोध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सोनम का परिवार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
इसी बीच सोनम रघुवंशी के पिता का रिएक्शन भी सामने आया है। जब मीडिया ने उनसे इस फैसले पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। वे बिना कुछ बोले वहां से निकलते नजर आए और मीडिया के सवालों से बचते दिखे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी चुप्पी साफ देखी जा सकती है।
इस बहुचर्चित मामले में जमानत के फैसले के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, पीड़ित परिवार न्याय की मांग पर अडिग है।