प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 29 अप्रैल 2026, को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 29 अप्रैल 2026, को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन कर रहे हैं। इस परियोजना का लोकार्पण हरदोई जिले के मल्लावां से किया जा रहा है।
▪️लंबाई और मार्ग: यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ (बिजौली गांव) से शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (जुदापुर डांडू गांव) तक जाता है।
▪️यात्रा समय: इसके शुरू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर जो पहले 10-12 घंटे का था, अब घटकर मात्र 6-7 घंटे रह जाएगा।
▪️लागत: इस छह-लेन (8 लेन तक विस्तार योग्य) परियोजना के निर्माण में लगभग ₹36,230 करोड़ की लागत आई है।
▪️कवर किए गए जिले: यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरता है: मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज।
▪️शाहजहांपुर में वायुसेना के विमानों के लिए एक इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है।
▪️यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है जहां ट्रॉमा सेंटर और अत्याधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (डिजिटल हाईवे) की सुविधा होगी।
▪️सुरक्षा के ललिए पूरे गंगा एक्सप्रेसवे पर स्मार्ट कैमरे और अलर्ट स्ट्रिप्स लगाई गई हैं।
▪️शुरुआत: एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन आज से ही शुरू हो जाएगा।
▪️टोल वसूली: एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली आज आधी रात से प्रभावी होने की संभावना है, जिसमें मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
▪️इस एक्सप्रेसवे के खुलने से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और किसानों को अपनी उपज दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
👉ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए "बदायूँ हर पल न्यूज़" से..
▪️भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त,डिजिटल इंडिया को समर्पित, तेज़ी से बढ़ता नेशनल डिजिटल न्यूज़ चैनल..
#badaunharpalnews #budaunharpal #budaun #badaun #UttarPradeshNews #badaunharpal #badaunnews #ujhani #BreakingNews #Headlines #socialmedia #digitalmedia #GangaExpressway #ganga #tv #socialmediamarketing #modi #YogiAdityanath बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews