जिला मुख्यालय पर अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 172 आवेदकों की समस्याएं सुनीं
जिला मुख्यालय पर अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 172 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत ने 172 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाएँ, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण तथा सिंचाई विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएँ प्रस्तुत कीं। अपर कलेक्टर ने सभी प्रकरणों का विस्तार से अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान 6 ऐसे आवेदन चिन्हित किए गए, जिनका निराकरण टीएल (समय-सीमा) में किया जाना संभव था। इन प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जन आकांक्षा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए, ताकि इनका शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
जनसुनवाई कार्यक्रम में एसडीएम मुरैना श्री बी.एस. कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh