logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही,79000 ट्राली रेत का विनिष्टीकरण

संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, 7900 ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मंगलवार को वन, पुलिस, एसएएफ एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचित रेत पर सख्त कदम उठाया गया। इस दौरान लगभग 7900 ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण किया गया, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 58 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई चंबल नदी के राजघाट एवं भानपुरा घाट क्षेत्रों में 50 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान 4 जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रेत भंडारण को नष्ट किया गया।
कार्यवाही में एसडीओ श्री श्याम सिंह चौहान, खनिज निरीक्षक श्री सुरेंद्र पटले, थाना प्रभारी सरायछौला श्री के.के. सिंह तथा एसएएफ की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से चंबल नदी के दुर्गम क्षेत्रों में अवैध रेत भंडारण की पहचान कर लक्षित कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सभी घाटों पर अवैध स्टॉक समाप्त होने तक सतत रूप से जारी रहेगा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

48
1067 views

Comment