*एलपीजी का गोरखधंधा बेनकाब, एजेंसी से ब्लैक में 2000 तक बिक रहा सिलेंडर, प्रशासन मौन*
*एलपीजी का गोरखधंधा बेनकाब, एजेंसी से ब्लैक में 2000 तक बिक रहा सिलेंडर, प्रशासन मौन*
सुलतानपुर-जिले में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी का सिंडिकेट बेलगाम हो चुका है। गैस सर्विस के गोदामों पर उपभोक्ता तड़पते धूप में लाइन लगाने को मजबूर हैं, जबकि बाजार में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये में धड़ल्ले से ब्लैक किया जा रहा है।
ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी के भीतर से ही यह पूरा गोरखधंधा संचालित हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि रात के अंधेरे में गोदाम से सिलेंडर निकालकर ऊंचे दामों पर खपाए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भूखे प्यासे घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन उन्हें तय रेट पर सिलेंडर नसीब नहीं हो रहा।
सरकार की "पर्याप्त आपूर्ति" के दावे के बीच यह हालात गंभीर सवाल खड़े करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन की शह के बिना यह कालाबाजारी संभव नहीं। जिला पूर्ति विभाग की चुप्पी भी कई संदेह पैदा कर रही है।
जनता ने डीएम से इस संगठित सिंडिकेट पर छापेमारी, स्टॉक और वितरण रजिस्टर की फोरेंसिक जांच और एजेंसी का लाइसेंस निलंबित करने की मांग की है। *सवाल यह है कि आखिर गरीब की रसोई तक सिलेंडर क्यों नहीं पहुंच रहा, जबकि ब्लैक में हर जगह उपलब्ध है?*
फिलहाल गैस सर्विस और जिला पूर्ति अधिकारी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। उनका पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015