logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत टेंटरा तिराहा पर जल प्याऊ की स्थापना

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत टेंटरा तिराहा पर जल प्याऊ की स्थापना

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक सबलगढ़ द्वारा “जल गंगा संवर्धन” अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत सेक्टर-01, टेंटरा तिराहा पर राहगीरों के लिए जल प्याऊ की स्थायी व्यवस्था स्थापित की गई। यह पहल ब्लॉक समन्वयक श्रीमती वंदना सगर के नेतृत्व में परामर्शदाता श्रीमती ओमवती जाटव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री बजरंग सिंह जादौन ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान प्यासे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। ऐसे जल प्याऊ प्रायः पेड़ों की छाया, बस स्टैंड अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किए जाते हैं, जिससे आमजन को राहत मिलती है।
उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में जल सेवा को विशेष महत्व दिया गया है, खासकर वैशाख एवं ज्येष्ठ माह में इसे श्रेष्ठ पुण्य कार्य माना जाता है। पूर्व समय में लोग स्वयं जल पिलाने का कार्य करते थे, वहीं वर्तमान में मटकों एवं शीतल जल कूलरों के माध्यम से यह सेवा निरंतर जारी है। यह पहल सामाजिक सरोकार, करुणा एवं जीव-दया की भावना का प्रतीक है, जो प्यासे व्यक्तियों की तृष्णा शांत करने का पवित्र कार्य करती है।
कार्यक्रम में सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र नितिन तेनगुरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

48
770 views

Comment