logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आई, जहां नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों न

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आई, जहां नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण कुमार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब कार्यालय में सैरात (नीलामी) की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश अंदर घुसे और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
#sultanganj #viralreels #BhagalpurPolice #CrimeAlert #BiharCrime #LawAndOrder

10
580 views

Comment