logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन किशनपुरा में एक मई को होगा आयोजित

मांगरोल दिनांक 29अप्रैल 26 ग्राम किशनपुरा में बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबा रामदेव बेरवा विकास समिति किशनपुरा के द्वारा एक मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1 मई को प्रात कलश यात्रा निकाली जाएगी। नाथू लाल बेरवा पूर्व सरपंच ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन वैदिक रिति से एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन के लिए दानदाताओं के द्वारा धनराशि की भी व्यवस्था की गई है। सोनू टैगोर किशन पूरा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर श्रीमती शिमला बेरवा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला बारा के द्वारा महात्मा बुद्ध तस्वीर तथा राम प्रसाद बैरवा सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मांगरोल ने दीवार घड़ी भेट की व्यवस्था की है। अन्य दानदाताओं से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन लाल कुलसिया एवं ओम प्रकाश कुंडारा तथा संयोजक रघुवीर बैरवा पूर्व सरपंच ने बताया 37 बालिग जोड़ो का रजिस्ट्रेशन का कार्य सम्पन्न कर लिया गया है। सम्मेलन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का मुर्त रूप दे दिया गया है।

0
290 views

Comment