logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबाह - पोरसा के ग्रामो में 29 अप्रैल को टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत होंगे एक्सरे

अंबाह-पोरसा के ग्रामों में 29 अप्रैल को टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत होंगे एक्स-रे

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत संचालित टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्ययोजना में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के उपयोग के लिए साप्ताहिक सूक्ष्म योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर नागरिकों की जांच करेंगी।
इस क्रम में 29 अप्रैल को अंबाह विकासखण्ड के ग्राम ऐसाह एवं रानपुर स्थित पंचायत भवन/उप स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सीएचओ श्री सुनील सोनी उपस्थित रहेंगे (मो. 7792903454) तथा उनके साथ सहायक कर्मचारी श्रीमती सीमा शर्मा (मो. 6232181507) सहयोग प्रदान करेंगी। टीम द्वारा ग्रामों में पहुंचकर लोगों के एक्स-रे किए जाएंगे एवं टी.बी. की जांच की जाएगी।
इसी प्रकार पोरसा विकासखण्ड के ग्राम बहोरपुरा स्थित ग्राम पंचायत भवन पर भी 29 अप्रैल को जांच शिविर आयोजित होगा। यहां सीएचओ श्री अभय भदौरिया (मो. 8982022558) उपस्थित रहेंगे तथा सहयोग हेतु श्री कोमेश सखवार (मो. 6232181576) तैनात रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर जांच कराएं तथा टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

53
906 views

Comment