ग्रामीण रथ अभियान शुरू, 15 तक गांव-गांव पहुंचेगा रथ
खानपुर| पंचायत समिति क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीण रथ अभियान शुरू हुआ। रथ ग्राम पंचायत बाघेर, गोलाना, कंवल्दा और पिपलाज पहुंचा। अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी और सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना है। यह अभियान 28 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार रथ सभी ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और योजनाओं की जानकारी देगा। पिपलाज में अभियान के साथ रात्रि चौपाल भी आयोजित हुई। उपखंड अधिकारी रजत विजयवर्गीय और विकास अधिकारी रविंद्र शर्मा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। तहसीलदार हेमराज कपूर और अतिरिक्त विकास अधिकारी रामहेतार मेघवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Aima media झालावाड़