विधवा व दिव्यांग महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन
किशनगंज | क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर टोडिया के गांव जेतपुरा में 3 विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पेंशन बंद होने से इन महिलाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गुड्डी पत्नी मजबूत सिंह सहरिया, दुली पत्नी गौरीलाल सहरिया एवं कुंति पत्नी रंगलाल सहरिया को कई माह से पेंशन नहीं मिल रही है। इनमें से दो महिलाएं विधवा होने के साथ दिव्यांग भी हैं, जबकि एक महिला मूकबधिर है। इन महिलाओं के अनुसार उन्हें पेंशन बंद होने के कारणों की भी जानकारी नहीं है। वे पूर्व में आयोजित विशेष निशक्तजन शिविरों, पंचायत समिति किशनगंज व शाहाबाद तक अपनी समस्या लेकर जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
Aima media झालावाड़