logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुर्जर समाज का आठवां आदर्श कन्या निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आज

वीर गुर्जर समाज का हाड़ौती स्तरीय आठवां आदर्श कन्या निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को धनवाड़ा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में होगा।
संयोजक श्याम गुर्जर खटाणा ने बताया कि इसमें वर पक्ष से 27 हजार 501 रुपए की राशि लेना निर्धारित किया है। जबकि वधु पक्ष से किसी तरह की राशि नहीं ली जाएगी। जोड़ों का आगमन बुधवार शाम चार बजे से होगा। प्रीतिभोज शाम पांच बजे से शुरू होगा। वर-वधु को अतिथियों द्वारा शाम सात बजे से आशीर्वाद दिया जाएगा। सम्मेलन में पाणिग्रहण संस्कार रात्रि की शुभ वेला में होगा। इसके बाद गुणा की रस्म होगी।
वर-वधु को उपहार स्वरूप समिति की ओर से पलंग, गद्दा, दो तकिए, एक बेडशीट, मिक्सर, 21 बर्तन दिए जाएंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र वर-वधु द्वारा वरमाला कार्यक्रम रहेगा। स्टेज कार्यक्रम भी रहेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए अलग-अलग समितियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिन वर-वधु ने अपने दस्तावेज समिति को दे दिए हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 21 हजार रुपए की सहायता राशि दिलाई जाएगी। उन्हें निशुल्क विवाह प्रमाण पत्र भी दिलवाया जाएगा। मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक हुई।
सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर राकेश गुर्जर, जगदीश गुर्जर, गोविंद चांदना, किशन पोसवाल, भारत पोसवाल, बालमुकुंद पोसवाल, लटूर गुवाड़ी, महावीर, रजत पटवारी, हरिराम, लालचंद गुर्जर, मूलचंद गुर्जर सहित समिति के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। यह जानकारी नैनालाल गुर्जर मंदिर अध्यक्ष धनवाड़ा ने दी। आयोजकों ने बताया कि विवाह सम्मेलन में करीब 30 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
Aima media झालावाड़

3
59 views

Comment