logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कठोर कारावास

पोक्सो कोर्ट प्रथम के विशिष्ट न्यायाधीश ने मंगलवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म के एक साल पुराने मामले में आरोपी को 20 साल कठोर कारावास की सजा दी है। 53 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।
विशिष्ट लोक अभियोजक गिरिराज नागर ने बताया, 17 फरवरी 2025 को पीड़िता की मां ने थाना पिड़ावा में रिपोर्ट दी थी। उसकी 15 साल की बेटी 16 फरवरी 2025 को स्कूल जाने निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने 11 मार्च 2025 को पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता ने बयान में बताया, आरोपी कोटडी निवासी प्रधान सिंह(24) उसे धमकाकर पिड़ावा से भोपाल ले गया। जहां उसे करीब 20 दिन तक बंधक रखा व दुष्कर्म किया।

पुलिस ने 14 मार्च 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर 3 जून 2025 को चालान पेश किया गया। राज्य सरकार की ओर से 15 गवाह व 29 दस्तावेज के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना। अदालत ने पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़िता को 4 लाख रुपए दिलाने की भी अनुशंसा की।
Aima media झालावाड़

1
121 views

Comment