logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधवा जीवन का एक मात्र उद्देश्य बंगाल में भाजपा सरकार आए पति के कातिलों को फांसी पर लटकाए

चंडीगढ़ मंगलवार 28 अप्रैल 2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया --- पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी में चुनाव को लेकर मुख्य मुकाबला है। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी फिर सत्ता पर काबिज़ होने के सपने देख रही है। भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है भाजपा का कहना है कि बंगाली लोग ममता की तानाशाही से छुटकारा पाना चाहते हैं। सभी दल अपना अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं एक दूसरे पर छींटा जारी है। सोशल मीडिया पर भाजपा के लिए साइकिल पर भाजपा के झंडे लेकर दूर दराजों के गांव में एक महिला प्रचार-प्रसार करती हुई झंडे बांटते और टांगते हुए दिखाई दे रही है। खबरों के मुताबिक यह एक विधवा महिला है पिछले वर्ष इसके नौजवान पति को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से कत्ल कर दिया था तब से यह विधवा अपने पति के हथियारों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सरकार के पश्चिम बंगाल में जीतने के लिए अपने हिस्से की ईमानदारी से अथक मेहनत कर रही है। भाजपा के लिए तमाम झंडे डंडे अपनी जमा-पूंजी से जुटाए। उसका दृढ़ निश्चय है कि इस बार भाजपा को बंगाल में जीतने में वह अपनी बनती अथक मेहनत से जीत कुछ निश्चित करेगी।। क्या विधवा हर सूरते हाल पति के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए और न्याय पाने के लिए पश्चिमबंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता में देखना चाहती है। वह बड़ी सवेरे भाजपा के झंडे लेकर साइकिल से दुर्ग राज क्षेत्र में जाकर खुद ही बस्तियों, गांवों में और सड़क के दोनों ओर झंडियां टांगती है। अल्फा न्यूज़ इंडिया इस विधवा के दृढ़ निश्चय को नमन करते हुए उसके पति के हत्यारों को सजा दिलाने के संघर्ष में सफलता की कामना करता है। समाचार पत्रों की खबरों की मानें तो ममता बनर्जी के राज में सनातनी हिंदुओं का जीवन दुखदाई और नरक से बद्तर है। हर बंगाली पीड़ित हिंदू सनातनी परिवार इस जुल्मों सितम की आंधी से पार पाने की जद्दोजहद में लगे हैं।

1
0 views

Comment