चंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.65 करोड़ की अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। जनपद चंदौली में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 932 पेटी में कुल 9031.085 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को अलीनगर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम वाराणसी-चंदौली मार्ग पर सिंधीताली पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक (RJ14GN7944) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार चालक ने ट्रक की गति बढ़ाकर पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
जांच के दौरान ट्रक में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर रखी गई 932 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में किंगफिशर, रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू और ऑल सीजन ब्रांड शामिल हैं।
*साथ तस्कर गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को अलीनगर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम वाराणसी-चंदौली मार्ग पर सिंधीताली पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक (RJ14GN7944) को रुकने का इशारा किया गया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान जगदीश लोहार (34) पुत्र श्री लोहार निवासी श्रीमाय कॉलोनी ए, नाकुड़ा थाना, जिला राजसमंद (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि शराब की बोतलों पर "For Sale in Punjab Only" लिखा था और प्रत्येक बोतल का सीरियल देखा गया था।