logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जामिया में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर हंगामा, आइसा सहित कई संगठनों ने 'युवा कुंभ' का किया विरोध

पत्रकार (पुनित शुक्ला) की रिपोर्ट:
प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति तुरंत वापस ली जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आइसा सहित कई दूसरे संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) की 100वीं वर्षगांठ की उपलक्ष्य में आयोजित युवा कुंभ कार्यक्रम को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कैंपस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति तुरंत वापस ली जाए। वहीं, प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की कि अनुमति क्यों दी गई। जामिया में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की इकाई ने इस कार्यक्रम पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आयोजन 'सीधा उकसावा' है तथा अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा एवं सुरक्षा के खिलाफ है। प्रशासन के फ़ैसले की निंदा करते हुए एसएफआई ने कार्यक्रम की अनुमति तत्काल वापस लेने की मांग की।

13
13 views

Comment