logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने पर भी भू माफिया पर कार्रवाई नही राजस्व विभाग पर संरक्षण देने का आरोप।

गाटा संख्या 384 रकबा 0.097 हे० वर्तमान खतौनी में नन्हूँ पुत्र भगीरथ श्रेणी 1-क संक्रामणीय भूमिधर के रूप में अंकित है। तथा खातेदार की मृत्यु हो चुकी है और कोई जायज वारिस नहीं है।

जोत चकबन्दी आकार पत्र 41 व 45 में उक्त गाटा संख्या 384 / 0.097 हे० नवीन परती श्रेणी 5-1 में अंकित है तथा विवरण कॉलम में खलिहान दर्ज है।

उक्त गाटा संख्या को ग्राम सभा में निहित करने हेतु आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन एक वर्ष पूर्ण होने पर भी यह जमीन ग्राम सभा में दर्ज नहीं हुई।

कलान तहसील का राजस्व विभाग ऐसे भूमाफियाओं को संरक्षण देता है, क्योंकि भूमाफिया पर शाहजहाँपुर के एक मंत्री के करीबी होने का आरोप है। इसी कारण कोई भी अधिकारी इन पर कार्यवाही नहीं करता और उनके हौसले बुलंद हैं।

माननीय मुख्यमंत्री योगी जी कहते हैं कि हमने माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया, तो ऐसे संरक्षण प्राप्त माफिया जो आपकी ही पार्टी से हैं, इनको आप कब मिट्टी मिलाएंगे—यह एक बड़ा सवाल है।
https://shuru.co.in/dl/AdhqAI 👈 लिंक काॅपी करे और मेरे प्रोफाइल को फालो करे।


27
259 views

Comment