बिजली विभाग की मनमानी नहीं होने देंगे, अजय त्यागी
मेरठ, थाना खरखौदा क्षेत्र के अतराड़ा गांव में बिजली विभाग की मनमानी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी अपनी यूनियन के साथ बिजली घर पहुंचे और जमकर विरोध किया जिलाध्यक्ष अजय त्यागी का कहना है कि बिजली कटौती से लगातार किसान परेशान है कभी 2 घंटे तो कभी 3 घंटे बिजली देते हैं जिससे किसानों को ईंख बोने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है कम से कम 10 घंटे बिजली आपूर्ति किसानों को मिलनी चाहिए जिससे ईंख को बोन में दिक्कत ना आए जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने बिजली विभाग के जई से फोन पर बात की तो जई ने कहा के क्या अब तुम मुझे काम करना सिखाओगे जई के इस रवैया से नाराज जिला अध्यक्ष ने बिजली घर का घेराव करते हुए जई के खिलाफ प्रदर्शन किया