शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत बदा गांव से संगठन सृजन साथी कार्यक्रम का आयोजन
समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत बंदा गांव से “संगठन सृजन साथी” कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी नगर से होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्तीपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सिद्धार्थ क्षत्रिय एवं संगठन सृजन प्रभारी अरविंद चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को मोबाइल के माध्यम से संगठन से जोड़ने और डिजिटल तरीके से पार्टी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मौके पर महासचिव बाबू साहेब कुमार, युवा नेता शिवम चौधरी, मोहम्मद सज्जाद, उदय कांत चौधरी, रमन जी राय, मनोज कुमार, राजीव कुमार सहित शिवाजी नगर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नए साथियों को जोड़ने पर जोर दिया।