logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

29 अप्रैल को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश, बीएसए का आदेश जारी

📰 हेडलाइन:



बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को जनपद के सभी कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर जनपद में होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि हरद्वार से संबंधित कार्यक्रम के चलते बदायूं के घटपुरी इंटरचेंज पर एक भव्य आयोजन प्रस्तावित है, जिसके कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। संवाद

84
894 views

Comment