logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सब-इंस्पेक्टर, 10 हजार लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच (उत्तर प्रदेश)
बहराइच। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन टीम ने एक सब-इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मुकदमे से नाम निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।
आरोपी सुरेश चंद्र मोतीपुर थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने नानपारा कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

1
0 views

Comment