फरेंदा मे खुशी की लहर महराजगंज: चौधरी शिवेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए UP को-ऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष, फरेंदा में समर्थकों ने फोड़े पटाखे
महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने एक और बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की खबर जैसे ही जनपद में पहुँची, भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।