logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिलेश यादव ने मेदांता पहुंचकर अनुपमा जायसवाल का हाल जाना सपा मुखिया का पुतला जलाने में झुलस गई थी बीजेपी नेत्री

*लखनऊ*
में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अनुपमा जायसवाल उस समय आग में झुलस गई थीं, जब वे अखिलेश यादव का पुतला जलाने के दौरान प्रदर्शन में शामिल थीं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है, जहां इसे मानवीय संवेदना और राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

12
396 views

Comment