logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों का फूटा गुस्सा, बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन पुतला दहन कर दी चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन का ऐलान

शाहजहांपुर: बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने मुख्य गेट पर भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि विभाग में अनियमितताएं बढ़ती जा रही हैं और शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम (न्यायिक) को सौंपा। ज्ञापन में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निलंबित शिक्षकों की सवेतन बहाली और लंबित विभागीय कार्यवाहियों को समाप्त करने की मांग की गई।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में मुनीश मिश्र, राजकुमार तिवारी, सरताज अली, विनीत गंगवार, राजकमल आर्य, नफीस अहमद सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

0
345 views

Comment