logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले के अंतिम छोर कुरू में जागरूकता का बड़ा संदेश — एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे जन-जागरूकता शिविर, नशामुक्ति मॉडल की सराहना “ऑपरेशन आघात” के असर से जो

जिले के अंतिम छोर कुरू में जागरूकता का बड़ा संदेश — एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे जन-जागरूकता शिविर, नशामुक्ति मॉडल की सराहना
“ऑपरेशन आघात” के असर से जोबी क्षेत्र के 28 में 24 गांव नशामुक्ति की ओर, मातृशक्ति के अभियान को एसएसपी ने बताया मिसाल
नशा मुक्ति, वन्यजीव संरक्षण और जन-पुलिस समन्वय पर केंद्रित कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद
28 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ जिले के अंतिम छोर और खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरू आज जनजागरण, नशामुक्ति और सामाजिक चेतना का केंद्र बना, जहां पुलिस चौकी जोबी द्वारा जन-जागरूकता शिविर एवं नशा मुक्ति-वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना और छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के विरुद्ध कार्रवाई के साथ समाज को जागरूक करने का समानांतर अभियान भी चलाया जा रहा है। जोबी पुलिस और महिला समूहों के सतत प्रयास से क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव नशामुक्ति की दिशा में अग्रसर हो चुके हैं, जो एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल बन रहा है। क्षेत्र की महिलाएं पुलिस के साथ शराब से नव युवकों को दूर करने स्वयं आगे आयी हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और विक्रय के मामलों में कमी आयी है ।
अपने प्रेरक उद्बोधन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मातृशक्ति की भूमिका को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने नशे को सामाजिक बुराई मानकर जिस इच्छाशक्ति से इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया है, वह केवल पुलिस अ�

5
68 views

Comment