logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुआ में ग्राम रक्षा दल को 30 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने किया है

गया जिले के गुरुआ प्रखंड के सिमारू पंचायत स्थित हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षादल महासंघ रजि. नं. 4152/12 गया जिला के तत्वावधान में दलपति एवं ग्राम रक्षादल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 30 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल एवं सिमारू पंचायत के सरपंच संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षा दल को 30 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार प्रशिक्षण का पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सरकार से भर्ती कराने के लिए आंदोलन भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना पासवान (प्रखंड अध्यक्ष), शोभा कुमारी (प्रखंड सचिव), योगेंद्र पासवान (प्रखंड उपसचिव), अनुप कुमार (डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष ) एवं शक्ति कुमार (आमस प्रखंड अध्यक्ष) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0
0 views

Comment