logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खामिनी गांव में भागवत कथा समापन पर उमड़ा जनसैलाब,

खामिनी गांव में भागवत कथा समापन पर उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में पहुंचे गोल्डी भैया

मथुरा। जनपद मथुरा की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र 83 के गांव खामिनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिला। कथा समापन के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिमय माहौल में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने कथा स्थल पर पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया तथा भंडारे में सेवा कार्यों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव के गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं से मुलाकात कर हालचाल जाना और सभी को कथा समापन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि गांव खामिनी की जनता हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

5
470 views

Comment