logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद में गैस प्लांट से पाइपलाइन बिछाने का प्रस्तावः पेट्रोलियम मंत्रालय ने डिप्टी सेक्रेटरी को दिए निर्देश

नजीबाबाद में लगने वाले गैस प्लांट से घरेलू गैस पाइपलाइन बिछाने के संबंध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने डिप्टी सेक्रेटरी को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री को एक पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने अवगत कराया था कि आदर्श नगर क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो की खाली जमीन पर एक गैस प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट में भविष्य में गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम होगा।

आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने सुझाव दिया था कि यदि इस गैस प्लांट से पाइपलाइन बिछाकर नजीबाबाद नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के लोगों को घरेलू और व्यावसायिक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, तो क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी।

मनोज शर्मा की शिकायत के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के डिप्टी सेक्रेटरी रवि पांडे को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

0
0 views

Comment