logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 का सम्मान समारोह संपन्न

झांसी। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित ओलंपियाड भारत सहित विश्व के लगभग 50 देशों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी घोषणा मॉरीशस में वहां के महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में की गई थी

झांसी जनपद में यह प्रतियोगिता आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वीरांगना लक्ष्मीबाई बालिका महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय-3, जीवन ज्योति विद्यालय, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अलका नायक के मार्गदर्शन एवं डॉ. सौम्या वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया

कार्यक्रम में आईसेक्ट के क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी एवं विश्व रंग के संयोजक विकास श्रीवास्तव ने विश्व रंग फाउंडेशन एवं हिंदी ओलंपियाड के उद्देश्य और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा की समझ, व्याकरणिक ज्ञान, वाचन, लेखन एवं पठन कौशल का विकास करना है साथ ही हिंदी भाषा के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साझा मंच प्रदान करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है

उन्होंने कहा कि हिंदी ओलंपियाड युवाओं को हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है तथा विश्व स्तर पर हिंदी की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

महाविद्यालय की डॉ. सौम्या वर्मा ने छात्राओं को हिंदी भाषा और साहित्य की नवीन धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या प्रोफेसर अलका नायक ने हिंदी के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए छात्राओं को हिंदी भाषा के क्षेत्र में बढ़ रही संभावनाओं की जानकारी दी

इस अवसर पर हिंदी ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाली लगभग 88 छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्राचार्या प्रोफेसर अलका नायक, डॉ. सौम्या वर्मा, विकास श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह एवं समीर खान की गरिमामयी उपस्थिति रही

कार्यक्रम के अंत में विश्व रंग फाउंडेशन की ओर से विकास श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा प्राचार्या प्रोफेसर अलका नायक एवं डॉ. सौम्या वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

0
0 views

Comment