logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुलतानपुर।बल्दीराय विकास खंड की ग्राम पंचायत जरई कला में कई वर्षों से सफाईकर्मी की तैनाती न होने से गांव की स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

सुलतानपुर।बल्दीराय विकास खंड की ग्राम पंचायत जरई कला में कई वर्षों से सफाईकर्मी की तैनाती न होने से गांव की स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। करीब 9 हजार की आबादी वाले गांव में बनी दर्जनों नालियां गंदगी से पटकर बजबजा रही हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों के साथ लोगों के घरों में घुस रहा है,जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।ग्राम प्रधान शांति देवी ने बताया कि पंचायत में सफाईकर्मी की नियुक्ति के लिए कई बार जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखित सूचना देकर तैनाती की मांग की गई,लेकिन अब तक एक भी सफाईकर्मी नहीं भेजा गया।सफाई व्यवस्था ठप होने से गांव में दुर्गंध,मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीण रमेश कुमार,रंजीत,राकेश,सुशील कुमार,संजय कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। कई घरों के सामने जलभराव की स्थिति बनी है,जिससे आवागमन प्रभावित है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सफाईकर्मी की तैनाती कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

0
0 views

Comment