सोनभद्र म्योरपुर में , दुष्कर्म के बाद बालिका का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सामने आई सनसनीखेज कहानी।।
सोनभद्र : एसओजी, सर्विलांस और म्योरपुर थाना पुलिस टीम ने 12 वर्षीय किशोरी के हत्यारोपी को चिह्नित कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है. मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है. उसका इलाज कराया जा रहा है.
क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र में बीते 27 अप्रैल को 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. प्राथमिक जांच में सामने आया कि बालिका का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में संदिग्ध हालत में मिला था. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर कुछ घंटे के भीतर हत्यारोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में की और मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बालिका के रिश्ते में मामा लगता है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई है. उसका प्राथमिक इलाज कराया जा रहा है. सीओ ने बताया कि दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी.