logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

30 अप्रैल से प्रथम सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक विवाह महोत्सव, गणेश पूजन से विदाई तक दो दिन चलेंगे वैवाहिक कार्यक्रम, 30 अप्रैल से शुरुआत।

कोटा। सामाजिक सरोकारों को सशक्त दिशा देते हुए आध्या सेवार्थ सोसायटी के तत्वावधान में प्रथम सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन 30 अप्रैल एवं 1 मई को किया जाएगा। दो दिवसीय इस महोत्सव में विवाह से जुड़ी सभी रस्में पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न होंगी।
उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विवाह महोत्सव के आमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को समाज की वर्तमान आवश्यकता बताया।
महोत्सव संयोजक लोकेश शर्मा ने बताया कि आयोजन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलेगी। सोसायटी की अध्यक्ष शालू शर्मा ने कहा कि सभी वैवाहिक कार्यक्रम परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे।
कोषाध्यक्ष प्रियांशु शर्मा के अनुसार 30 अप्रैल को प्रातः 8 बजे गणेश पूजन, 11 बजे हल्दी-मेहंदी तथा सायं 5 बजे संगीत कार्यक्रम होगा। वहीं 1 मई को प्रातः 8 बजे निकासी, 10 बजे तोरण, 11 बजे आशीर्वाद समारोह, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार एवं 3 बजे विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन समाज में सहयोग, समरसता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

0
0 views

Comment