logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वृद्धाश्रम में सेवा भाव के साथ मनाया गया अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन, बुजुर्गों को बांटे गए उपहार

मीरजापुर (पड़री /पहाड़ी ) :- विंध्याचल स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन सादगी, सेवा और सम्मान के भाव के साथ बड़े ही गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना रहा, जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय समाज निर्माण में समर्पित किया है।
इस अवसर पर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच साड़ी एवं अंगवस्त्र वितरित किए गए। अतिथियों ने सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके साथ समय बिताया, जिससे पूरे वातावरण में अपनापन और संवेदनशीलता का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि “बुजुर्गों का आशीर्वाद ही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति होती है। अनुप्रिया पटेल का जनसेवा का संकल्प इन्हीं आशीर्वादों से सशक्त होता है।” उन्होंने समाज से अपील की कि बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल को प्राथमिकता दें।जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सेवा भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अनुप्रिया पटेल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आश्रम प्रबंधन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।

10
505 views

Comment