logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार # 25 हजार इनामी नथूनी यादव गिरफ्तार

कटिहार, 27 अप्रैल। आधी रात मछली मारकर लौट रहे युवकों से हथियार के बल पर लूट की कोशिश करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को मनिहारी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी नथूनी यादव के पास से देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 7 केस पहले से दर्ज हैं।
*रात 1 बजे बधार गुमटी पर रोका, फिर की मारपीट*
मेघनीपुर गोंड़ी टोला निवासी विकास कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की रात करीब 1 बजे वह साथियों के साथ मछली मारकर घर लौट रहा था। बधार गुमटी के पास 4 लोगों ने उन्हें घेर लिया। बिना वजह मारपीट की और हथियार दिखाकर मोबाइल-रुपये छीनने लगे।
*साहस दिखाया, एक को कट्टे समेत दबोचा*
विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर दिया। लेकिन युवकों ने हिम्मत दिखाई और एक आरोपी को देसी कट्टा व मोबाइल के साथ पकड़ लिया। बाकी तीन भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
*एसआईटी का जाल, मिर्जापुर बघार से धराया इनामी*
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मनिहारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। वैज्ञानिक तरीके और गुप्त सूचना पर टीम ने लगातार छापेमारी की। आखिरकार मिर्जापुर बघार निवासी नथूनी यादव, पिता झल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 25 हजार का इनाम था।
*झारखंड में हत्या से लेकर कटिहार में 6 केस*
नथूनी यादव का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर मनिहारी थाने में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के 5 केस दर्ज हैं। साहिबगंज, झारखंड के मुफ्फसिल थाने में हत्या का केस भी चल रहा है। इस साल जनवरी में भी लूट के एक मामले में नामजद था।
पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। बरामद कट्टे और कारतूस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

0
58 views

Comment