वृद्धाश्रम में हरित ऊर्जा की पहल,वृद्धजनों को मिलेगी निर्बाध बिजली,महावीर इंटरनेशनल यूथ की पहल।
कोटा। शहर के स्वामी विवेकानंद नगर स्थित सेवाधाम वृद्धाश्रम में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए महावीर इंटरनेशनल यूथ सेंटर कोटा के सहयोग से सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया गया। इस व्यवस्था से अब वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को निरंतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने बताया कि सोलर पैनल के माध्यम से वृद्धाश्रम की दैनिक आवश्यकताओं—जैसे प्रकाश, पंखे एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के संचालन हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी। इससे न केवल विद्युत समस्या का समाधान होगा, बल्कि बिजली बिल में होने वाली बचत राशि को वृद्धजनों की देखभाल एवं अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
वृद्धाश्रम के संचालक मनोज जैन आदिनाथ ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य संस्थाओं को भी जनहित में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल यूथ के पूर्व अध्यक्ष अंकित जैन, वर्तमान कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन सहित सदस्य अंकुर नागर, राहुल जैन, स्वप्निल जैन एवं वत्सल जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित जैन, सीमा जैन, अनिता, प्रद्युम्न, जयंती, निवेदी, आर्जव एवं चार्वी सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।