ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
पलामू उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन करते हुए सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की।
निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, अन्य सुरक्षा उपकरणों के रख-रखाव तथा संपूर्ण परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने वेयरहाउस के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए विद्युत व्यवस्था, बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन प्रणाली, कमरों की सीलिंग और डबल लॉक व्यवस्था की भी जांच की।