logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मसानी चौराहा पर पुलिस का सख्त अभियान, ओवरलोड टेंपो के चालान

मसानी चौराहा पर पुलिस का सख्त अभियान, ओवरलोड टेंपो के चालान

मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से मसानी चौराहा पर उप निरीक्षक रमेश चंद एवं कौशल किशोर ने पुलिस टीम के साथ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग कर संचालित हो रहे टेंपो वाहनों की जांच कर चालान किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे वाहन चालकों को रोककर जागरूक किया गया और समझाया गया कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचाव का सबसे प्रभावी साधन है।

पुलिस टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें तथा सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा मानकों का अवश्य पालन करें। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

3
91 views

Comment