logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरौली में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पैदल गश्त, 40 नए जवान तैनात।


बरेली/सिरौली।
सिरौली थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।
यह गश्त थाना सिरौली से शुरू होकर नगर के प्रमुख क्षेत्रों—कौआ टोला, साहूकारा मोहल्ला, मुख्य बाजार और —से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा।
थाना सिरौली को हाल ही में 40 नए जवान आवंटित किए गए हैं, जिससे पुलिस बल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि नए जवानों की तैनाती से गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा पिकेट ड्यूटी को भी मजबूत किया जाएगा।
थाना प्रभारी विनोद सिंह ने स्पष्ट केह दीया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
त्योहारों और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

19
1324 views

Comment