राजाजीनगर, बेंगलुरु में सम्भव ग्रुप के 12वें शोरूम का भव्य उद्घाटन
प्रमोद मुतालिक ने फीता काटकर किया शुभारंभ, देशभर से पहुंचे गणमान्य अतिथि
बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)राजाजीनगर में सम्भव ग्रुप के 12वें शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री रामसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कन्नड़ रक्षण वेदिका के अध्यक्ष नारायण गौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्भव ग्रुप के संचालक पारसमल महावीर ने अपने परिवारजनों रक्षा, रानी एवं अन्य सदस्यों के साथ सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में बाबूलाल श्रीश्रीमाल, प्रकाश गांधी सहित हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई से आए अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने सम्भव ग्रुप की निरंतर प्रगति और व्यापारिक सफलता की सराहना करते हुए नए शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्भव ग्रुप के संचालक पारसमल महावीर ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास, सहयोग और स्नेह के कारण ही समूह निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राजाजीनगर में स्थापित यह नया शोरूम आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक संग्रह और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के साथ ग्राहकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में बेंगलुरु सहित देश के विभिन्न शहरों से आए अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।