logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत जी



आदरणीय श्री रंजीत रावत जी ने आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री आदरणीय श्री ए.के. शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर बिजली आपूर्ति, नगर पंचायत की आधारभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओ और विकास कार्यों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई, जिस पर मंत्री जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा और क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

26
1226 views

Comment